राजस्थान के सर्वांगीण एवं बहुआयामी विकास को समर्पित है यह बजट- विधायक कृपलानी

राजस्थान के सर्वांगीण एवं बहुआयामी विकास को समर्पित है यह बजट- विधायक कृपलानी
X



निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार की भजनलाल शर्मा के प्रथम कार्यकाल का यह बजट केंद्र सरकार के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के नजरिये को दृष्टिगत रख आमजनता के लिए प्रस्तुत किया यह बजट राजस्थान को समृद्ध एवं विकसित करने की आधारशिला सिद्ध होगा।

राजस्थान सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व यूडीएच मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक Cचंद कृपलानी ने इसे राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर आमजन के जीवन में अमृत बरसाने वाला बजट प्रस्तुत किया है। इस बजट में राज्य के युवाओं, किसानों सहित हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को विधायक कृपलानी ने बताया कि इस बजट में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के छोटीसादड़ी में 220 केवी जीएसएस, बम्बोरी में 132 केवी जीएसएस, कल्याणपुर से सिगरी ग्राम के मध्य कदमाली नदी पर बने काजवे के स्थान पर पुलिया निर्माण के लिए 25 करोड़ स्वीकृति, निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी क्षेत्र में जाखम परियोजना से संबंध लगभग 160 गांवों में पेयजल योजना के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। कृपलानी ने बताया कि इसके साथ ही बजट में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न एनीकटों के जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण की स्वीकृति जारी की गई है।

विधायक कृपलानी ने बताया कि बजट में राज्य की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 20-20 हेंडपम्प, 10-10 ट्यूबवेल लगाने तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के साथ ही 5-5 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की गई है,

राज्य के लोकहितार्थ आए बजट को पूर्व विधायक अशोक नवलखा, प्रधान बगदीराम धाकड़, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, भाजपा पूर्वी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, कनेरा अध्यक्ष जुगल धाकड़, पूर्व प्रधान पंस छोटीसादड़ी महावीर सिंह कृष्णावत, छोटीसादड़ी नगर अध्यक्ष रामचंद्र माली, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत, जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष पारस पारख, सुरेश खेरोदिया, महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, नीलेश मेहता, नगर उपाध्यक्ष विमल कोठारी, विजय काबरा, पुष्कर सोनी, गोपाल पंचौली, मंत्री दिलीप मोदी, कालू सेन, महिपाल सिंह राणावत, धर्मपाल जाट, मुकेश बम, मनोज मालू, पार्षद अविनाश गोठवाल, गजेंद्र सिंह, अतुल सोनी, जगदीश चंद्र माली, प्रेम बाहेती, सुधा सोनी, माया भाम्भी, कला देवी मालवीय, देवयंति शर्मा, संजू कुंवर, सुमित्रा सोनी, अनिता जाट, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ जसपाल गुर्जर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष चित्तौड़गढ़ अर्जुन सिंह राठौड़, महेंद्र जाखड़, नगर प्रवक्ता प्रकाश शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, एससी मोर्चा अध्यक्ष विजय बैरवा, ओबीसी मोर्चा लाला दशोरा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष फतहलाल मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा असलम गौरी सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर वर्ग को सशक्त बनाने वाला बताते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रति आदि|

Next Story