मोदी के तिरंगा अभियान प्रारंभ करने के साथ ही हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर आमजन तिरंगा लहराकर गर्व का अनुभव कर रहा- दीप्ति माहेश्वरी

चित्तौड़गढ़ | तिरंगा अभियान को लेकर अभियान की प्रभारी दीप्ति माहेश्वरी के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट की अध्यक्षता में शुक्रवार को सांय मंडल अध्यक्षों अभियान के प्रभारियों की वर्चुअल बैठक हुई। संचालन जिला महामंत्री रघु शर्मा ने किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि अभियान प्रभारी दीप्ति किरण माहेश्वरी ने संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को हर घर फहराने के लिए चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया। पी एम मोदी द्वारा तिरंगा अभियान प्रारंभ करने के साथ ही पूरे देश में आम से लेकर खास तक हर काेई हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर तिरंगा लहरा गर्व का अनुभव करता है। तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की अपील भी की।

भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण होंगे। आभार अभियान के जिला संयोजक देवी सिंह राणावत एवं सह संयोजक सी पी नामधराणी ने किया। वर्चुअल बैठक का प्रबंधन जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार ने किया। बैठक में अभियान के विधानसभा प्रभारी, मंडलो के अध्यक्ष शामिल रहे।

Next Story