ठाट बाट से जलझूलनी एकादशी पर निकली राम रेवाड़ीया

ठाट बाट से जलझूलनी एकादशी पर निकली राम रेवाड़ीया
X

गंगरार (ठाकुर कुमार साल्वी) ठाट बाट से जलझूलनी एकादशी पर भगवान की राम रेवाड़ीया निकली। उपखंड मुख्यालय पर शनिवार को विभिन्न मंदिरों पर भगवान की प्रतिमाओं का पुजारियों द्वारा विशेष श्रंगार किया गया। देवझूलनी एकादशी के अवसर पर क्षेत्र में आम जन भगवान का व्रत रखकर क्षेत्र में खुशी की प्रार्थना करते हुए भगवान की पूजा अर्चना की। दोपहर को विभिन्न मंदिरों में भगवान को बेवान में विराजमान कर भक्तगण डीजे पर बजने वाले भजनों एवं ढोल बाजे सहित भजन कीर्तन करते हुएनाचते गाते हुए चल रहे थे।

शाही बेवाण से ठाकुर जी की शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरी और बड़ा तालाब पहुंची जहां पर भगवान को जल में झुलाया गया। लगभग 15 मंदिरों से बेवान बड़े तालाब पर पहुंचे और भगवान की महाआरती की गई। तत्पश्चात पुनः राम रेवड़िया अपने मंदिरों की ओर प्रस्थान कर गई। मंदिरों पर पहुंचने के बाद भगवान की आरती आयोजित हुई एवं भक्तगणों में महाप्रसाद वितरण किया गया।

वही दूसरी ओर बोरदा ग्राम पंचायत में स्थित श्री चारभुजानाथ की भव्य शोभायात्रा आयोजित हुई। जिसमें भाग लेने हेतु दूरदराज से भक्तगण बोरदा पहुंचें एवं राम रेवाड़ी शामिल होकर भगवान की पूजा-अर्चना की व सुदरी ग्राम पंचायत के कुरातिया ग्राम में श्री सांवलिया सेठ की शोभायात्रा आयोजित हुई। एवं रात्रि में स्थानीय भजन गायक कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन हुआ।साथ ही क्षेत्र में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए।

Next Story