हरियाणा में फिर एक बार भाजपा की जीत ऐतिहासिक है- विधायक कृपलानी

निम्बाहेड़ा। हरियाणा में भारी मतों एवं पूर्ण बहुमत से भाजपा की विजय का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास और प्रदेश की जनता को जाता है। उक्त विचार व्यक्त करते हुए पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक चंद कृपलानी ने हरियाणा की जनता का एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व पर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया तथा पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनने पर बधाई दी।

विधायक कृपलानी ने कहा कि सामान्य जन और किसानों के हित में राज्य तथा केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों पर हरियाणा की जनता ने पुन: विश्वास जताते हुए भाजपा सरकार को पूर्ण बहुमत दिया है।

विधायक कृपलानी सहित पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री एवं जिप सदस्य गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, कनेरा मंडल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष एवं पार्षद पारस पारख, श्याम सुंदर अग्रवाल, सुरेश खेरोदिया, भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक उमेश तोतला, भाजपा नगर महामन्त्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, नीलेश मेहता, कमलेश बुनकर सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरियाणा में एक बार फिर भाजपा पर विश्वास कायम रखने वाली प्रदेश की जनता जनार्दन को हृदय से धन्यवाद दिया है।

Next Story