किसी भी व्यक्तित्व के निर्माण में समाज के प्रबुद्ध वर्ग का होता है महत्वपूर्ण योगदान- विधायक कृपलानी

किसी भी व्यक्तित्व के निर्माण में समाज के प्रबुद्ध वर्ग का होता है महत्वपूर्ण योगदान- विधायक कृपलानी
X

निम्बाहेड़ा। किसी भी व्यक्तित्व के निर्माण में समाज के प्रबुद्ध वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। बड़े बुजुर्गों के द्वारा मीले संस्कार की वजह से ही व्यक्ति तरक्की करता है और जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। उक्त विचार पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक चंद कृपलानी ने पेंशनर समाज के मेडिटेशन हाल में आयोजित स्वागत एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक कृपलानी ने कहा कि आज पेंशनर समाज के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं, लेकिन आज के इस समय में पेंशनर समाज के द्वारा हमारे बच्चों में संस्कारों की आ रही कमी को पुनर्स्थापित करने की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। कृपलानी ने कहा कि पेंशनर समाज की जो भी समस्या होगी उसके समाधान की जिम्मेदारी मैं लेता हूँ, लेकिन यहां मैं चाहता हूं कि दिशा हीन हो रहे अपने समाज में संस्कारों की पुनर्स्थापना एवं देश को आंतरिक मजबूती प्रदान करने की जिम्मेदारी आप लेकर इस और ध्यान देते हुए कदम बढ़ाए।

पेंशनर समाज की स्थानीय शाखा द्वारा क्षेत्रिय विधायक श्रीचंद कृपलानी के पहली बार पेंशनर समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विजय होने के बाद पहली बार पधारने पर पेंशनर समाज की ओर से गुलदस्ता व अयोध्या श्री राम की क्रिस्टल तस्वीर भेंट कर एवं उपरना, शाल ओढाकर स्वागत किया गया। स्वागत एवं प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने की, वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मूंदड़ा, भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रमोद वैष्णव विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

विधायक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम के आरम्भ में मां सरस्वती देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ततपश्चात पेंशनर समाज के अध्यक्ष मानमल शर्मा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए समय समय पर विधायक कृपलानी द्वारा पेंशनर समाज को दिए गए सहयोग के लिए आभार जताया। समारोह को पूर्व विधायक अशोक नवलखा सहित रेखारानी तिवारी, ललिता गाजरे, मांगीलाल मेनारिया, सुरेंद्र कुमार जैन, प्रबोधचंद्र शर्मा, वर्षा कृपलानी आदि ने भी संबोधित किया। इस आयोजन में कार्यकारिणी के माणक लाल बजाज, एजाज खान, मनोहर लाल भराडिया, सलीम खान, सुजान जैन आदि ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन पेंशनर समाज निम्बाहेड़ा के अध्यक्ष मानमल शर्मा ने किया, वहीं आभार यशवंत राव कदम ने व्यक्त किया।

समारोह के दौरान सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न प्रकार से जनसेवा के कार्य करने वाली प्रतिभाओं का पेंशनर समाज की ओर से अतिथियों के द्वारा समाजसेवी सुनील कुमार (स्नेक कैचर), चैन सिंह (श्री अंबामाता मंदिर), बंसीलाल राइवाल (गौ सेवक), निकिता अहीर (राष्ट्रीय फुटबॉल प्लेयर महिला वर्ग), शिल्पा जैन, ललिता गाजरे, प्रकाश चंद्र चेलावत, रेखारानी तिवारी, कुलदीप नाहर, वर्षा कृपलानी, मेंहविश खान, सीमा अग्रवाल, शुभम चपलोत का उपरना, शॉल ओढाकर एवं प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

Next Story