राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निकले द्वी धारा पथ संचलन का पुष्पवर्षा के साथ किया स्वागत



निम्बाहेड़ा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चित्तौड़ प्रांत में अलग-अलग स्थानों पर पथ संचलन निकाले जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में 13 अक्टूबर, रविवार को निम्बाहेड़ा नगर में भी द्वी धारा पथ संचलन निकाला गया, जिसमें सभी स्वयंसेवक अनुशासन के साथ पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। द्वी धारा पथ संचलन कृषि उपज मंडी से प्रारंभ होकर नगर के अलग अलग प्रमुख मार्गों से होते हुए संगम स्थली विजय चौक (पंचौली चौराहा) पहुंच कर चंदन चौक, परशुराम सर्कल, शेखावत सर्कल, दयानंद मार्ग, छोटीसादड़ी रोड होते हुए पुन: कृषि उपज मंडी पहुंचा। पथ संचलन के दौरान विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।

इस दौरान द्वी धारा पथ संचलन के संगम स्थल विजय चौक (पंचौली चौराहा) पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने द्वी धारा पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर भारत माता की जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया।

इस दौरान रामपाल काबरा, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, डॉ. जे.एम. जैन, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक उमेश तोतला, पूर्व नगर महामंत्री वीरेश चपलोत, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, मनोहर लाल चौधरी, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा, पार्षद मयंक अग्रवाल, शौकीन चपलोत, अनुराग अग्रवाल, मनोहर पंचौली, भरत वैष्णव सहित महिला मोर्चा की रेखा प्रजापत, लक्ष्मी कोठारी, कृष्णा पंचौली, सीता मोरवाल, माधुरी अग्रवाल, तृप्ति कुमावत, सीता पराशर, निर्मला शर्मा, रेखारानी तिवारी, तरुणा गौखरू, रतन कुंवर, रिंकी खन्ना, पुष्पा पटेल, मधु कुमावत, कल्पना वैष्णव आदि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story