पार्टी में निष्ठा रखने वाले ही बनेंगे सक्रिय सदस्य -प्रदेश महामंत्री बगड़ी

पार्टी में निष्ठा रखने वाले ही बनेंगे सक्रिय सदस्य -प्रदेश महामंत्री बगड़ी
X

चित्तौड़गढ़ भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर बुधवार को ओछड़ी स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा की सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यशाला का भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक रणजीत सिंह भाटी, प्रदेशाधयक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक रघु शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, राजसमंद सह प्रभारी हर्षवर्धन सिंह रूद ने उद्घघाटन किया। मुख्य वक्ता श्रवण सिंह बगड़ी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान में भाजपा के सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता अब पार्टी के सक्रिय सदस्य बन सकेंगे।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक पद्धति पर कार्य करने वाली राजनीतिक पार्टी है ओर लोकतांत्रिक तरीके से ही यहां संगठनत्मक प्रक्रिया पूरी होती है। भाजपा के सदस्यता अभियान के पूरे होने के बाद 16 अक्टूबर से पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा जो 30 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद बूथ समिति के चुनाव होंगे और इसके बाद आगे की प्रकिया चलेगी। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 100 सदस्य बनाने वाले पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी के सक्रिय सदस्य बन सकेंगे। साथ ही पार्टी में निष्ठा रखने वाले, पार्टी की रिति निति में विश्वास रखने वाले तथा जो अपराधिक गतिविधियों में लिप्त ना हो उनको ही सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा। सदस्यता अभियान में चितौड़गढ़ विधानसभा का लक्ष्य पुरा होने पर प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने अभियान में भूमिका निभाने वाले पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं का उपरना ओढाकर अभिनंदन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान में सर्वस्पर्शी सर्वव्यापी एवं सर्वग्राही होना आवश्यक है। समाज के सभी वर्गों के नागरिक भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य बने एवं आगे पदाधिकारी के चयन में सभी की भागीदारी एवं सहभागिता आवश्यक है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान मे लोगों को पार्टी से जोड़कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। स्वागत उद्बबोधन सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक रणजीत सिंह भाटी ने दिया। भाजपा जिला महामंत्री एवं सदस्यता अभियान के जिला संयोजक रघु शर्मा ने कार्यशाला का संचालन करते हुए सदस्यता अभियान के दोनों चरणो की जानकारी देते हुए कहा कि सक्रिय सदस्य प्राथमिक सदस्यता अभियान के पश्चात अभियान में सक्रिय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीयों व जनप्रतिनिधियों को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। हमारा प्रयास होना चाहिए कि समाज के हर जाति वर्ग व क्षेत्र के लोग पार्टी के सक्रिय सदस्य बनें। आभार प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव ने किया।इस दौरान जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत, श्याम लाल पहाड़िया, जिला उपाध्यक्ष पारस जैन, जिला मंत्री सीपी

नामधराणी, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जीनगर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटू लाल सुथार, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार मंचासिन रहे। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री महामंत्री, मंडल प्रभारी, सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक, सह संयोजक उपस्थित रहे।

Next Story