सांवरिया शाखा द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और संबल बनाने हेतु महेश भवन में प्रदर्शनी लगाई

सांवरिया शाखा द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और संबल बनाने हेतु महेश भवन में प्रदर्शनी लगाई
X

चित्तौड़गढ़ अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन सांवरिया शाखा चित्तौड़गढ़ के महिला सशक्तिकरण समिति के तत्वावधान में प्रताप नगर स्थित महेश भवन में प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि संजू लड्ढा,रश्मि सक्सेना एवं सांवरिया शाखा सलाहकार समिति प्रमुख मंजू तोषनीवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। सांवरिया शाखा अध्यक्ष स्नेहलता भंडारी ने बताया कि आज महिलाएं स्वयं का रोजगार स्थापित करने में सक्षम हो रही हैं। महिलाएं अलग-अलग तरीके से रोजगार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं.

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षित करने के साथ स्वरोजगार भी मुहैया कराने की जरूरत है। ऐसी प्रदर्शनियों से

महिलाओं का मनोबल और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। सचिव संगीता कलंत्री ने बताया कि मौली तिलक और अपर्णा से अतिथियों का स्वागत किया गया। सांवरिया शाखा महिला सशक्तिकरण प्रमुख नेहा न्याति के नेतृत्व में प्रदर्शनी का आयोजन किया जिसमें साड़ी, सूट, बेडशीट, ज्वेलरी, बेकरी आइटम, क्रोकरी, फूड आइटम, दिवाली डेकोर आदि घरेलू आवश्यकता की वस्तुए कम कीमत पर उपलब्ध कराई गई। उपाध्यक्ष आशा पोखरना के अनुसार प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के साथ-साथ रोजगार उपलब्ध कराना था। संस्कार संस्कृति प्रमुख बिनाका बाकलीवाल और संगम ग्रुप लीडर स्वीटी लड्ढा, निर्मला न्याति, पूनम जागेटिया, श्वेता डाड, प्रियंका आगाल, टीना काबरा, मधु काखानी, श्वेता भंडारी, सुनीता डांगी , सुरभि , प्रतिभा जैन, आदि बहनों का सहयोग रहा l

Next Story