श्री जैन दिवाकर कमल गौ शाला समिति ने किया नव मनोनीत अध्यक्ष नवलखा का स्वागत

श्री जैन दिवाकर कमल गौ शाला समिति ने किया नव मनोनीत अध्यक्ष नवलखा का स्वागत
X



निम्बाहेड़ा। जैन दिवाकर कमल गौ शाला के अध्यक्ष पद पर गौ शाला प्रेरक राष्ट्रसंत कमल मुनि "कमलेश" म.सा. के आशीर्वाद एवं जैन दिवाकर कमल गौ शाला के संचालक मंडल की सहमति से गौशाला के अध्यक्ष पद पर नव मनोनीत पूर्व विधायक अशोक नवलखा का गौ शाला समिति ने स्वागत अभिनंदन किया।

जैन दिवाकर कमल गौ शाला परिसर में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में नव मनोनीत अध्यक्ष नवलखा का गौ शाला समिति के सदस्यों एवं गौ शाला महिला मंडल ने मंगल तिलक लगाकर, उपरना एवं मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया। इस अवसर पर नवलखा ने इस नई जिम्मेदारी को तन, मन, धन से निर्वहन करने का विश्वास दिलाते हुए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित जनों ने गायों को हरा चारा खिलाकर गौ सेवा की।

इस अवसर पर गौ शाला संचालन समिति के मंत्री अजीत जैन, कोषाध्यक्ष अनिल पगारिया, ओमप्रकाश वीरवाल, विमल वीरवाल, राजेश गांधी, वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ निम्बाहेड़ा अध्यक्ष विजय मारु, पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल रांका, हस्तीमल दुग्गड़, गिरीश श्रीमाल, कोमल जारोली, सुरेश कुदाल, युवक परिषद अध्यक्ष अर्पित सिंघवी, हिमांशु मारु, विरेन्द्र मारू, मोनू मारु, मिलन मारु, पूर्व उप प्रधान अशोक जाट, आशीष टांक, बृजेश धाकड़ सहित जैन दिवाकर गौ शाला महिला मंडल की अध्यक्षा अनिता पगारिया, मंत्री रुचि मारु, कोषाध्यक्ष गुणबाला डांगी सहित मंडल की सदस्याएं उपस्थित रही।

Next Story