साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित


चित्तौडग़ढ़ । साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचंद्र खटीक की अध्यक्षता में आयोजित की गईं।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं, डीएमएफटी के अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विभागीय घोषणाओं - योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने, बजट घोषणाओं के अंतर्गत की गई कार्यवाही की अद्यतन सूचना भिजवाने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे राजकाज पर पेंडिंग फाइलों को आवश्यक रूप से देखें एवं संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र निस्तारण करें।

बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा, उपनिदेशक उद्यान डॉक्टर शंकर लाल जाट, शिक्षा, चिकित्सा, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story