मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में मध्यम वर्ग से लेकर किसानों सहित हर वर्ग को मिली राहत- कृपलानी

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में मध्यम वर्ग से लेकर किसानों सहित हर वर्ग को मिली राहत- कृपलानी
X

निम्बाहेड़ा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की आर्थिक दिशा को तय करने वाला बजट पेश किया। इस बजट में पीएम मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री सीतारमण ने मध्यम वर्ग से लेकर किसानों सहित हर वर्ग के लिए राहत एवं सौगातों से भरा बजट प्रस्तुत किया है। मोदी सरकार के बजट-2025 पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि वित्त मंत्री सीतारमण के द्वारा प्रस्तुत बजट में गरीब और मध्यम वर्ग को सशक्त करने के साथ उनकी आय के नए अवसर बनाने पर भी बहुत जोर दिया गया है।

विधायक कृपलानी ने कहा कि एक ओर जहां इस बजट में देश के लाखों मध्यम वर्ग कर दाताओं को राहत देते हुए इस बार 12 लाख तक की आय को कर मुक्त रखा है, वहीं किसान क्रेडिट कार्ड में लोन की ऋण की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की गई है, जिससे किसानों को आर्थिक सम्बल के साथ बड़ी राहत मिलेगी। कृपलानी ने कहा कि देश के सौ जिलों में केन्द्र सरकार द्वारा 'धान-धान्य कृषि योजना' लागू करने की भी घोषणा की है, जिससे 1.7 करोड़ किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

विधायक कृपलानी ने कहा कि देश की आर्थिक उन्नति को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट-2025 के माध्यम से देश के मध्यम वर्ग स्टार्टअप, नए उद्योगों के साथ ही कृषि, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्राथमिकता दी गई है, जोकि सरकार के सराहनीय कदम है।

केंद्र सरकार के बजट-2025 की सराहना करते हुए पूर्व विधायक अशोक नवलखा, प्रधान बगदीराम धाकड़, उपप्रधान जगदीश आंजना, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री गब्बर सिंह अहीर, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, भाजपा पूर्वी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, कनेरा अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष पारस पारख, सुरेश खेरोदिया, प्रदीप मोदी, मोतीलाल आहूजा, उमेश तोतला, वेदप्रकाश चतुर्वेदी, प्रकाश धींग, हरिहर राव, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, नीलेश मेहता, कमलेश बुनकर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, महेंद्र जाखड़, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रोशन राठौड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष विजय बैरवा, ओबीसी मोर्चा लाला दशोरा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष फतहलाल मीणा, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, चिराग मंत्री, दिनेश सोमानी सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस बजट को देश के हर वर्ग को सशक्त बनाने वाला बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार जताया है।

Next Story