जल स्तर गिरा, किसान सिंचाई को लेकर चिंतित

X
By - मदन लाल वैष्णव |3 Feb 2025 5:09 PM IST
भादसोड़ा ! क्षेत्र में किसानों को सिंचाई के लिए अपने निजी कुओं और ट्यूबवेल पर ही निर्भर रहना पड़ता है, जिनका जलस्तर भी तेजी से गिर रहा है। रबी की फसल मे सिंचाई की आवश्यकता हैं लेकिन गिरते जल स्तर ने किसानों के लिए संकट खड़ा कर दिया। राधे सुथार ने बताया कि गेहूं और जौ के बालियां आने का समय होने के कारण दो और सिंचाई की आवश्यकता है।
Next Story
