जिला आबकारी अधिकारी को शराब ठेकेदारो ने सौपा ज्ञापन

चित्तौडगढ। सरकार में हाल ही नवीनीकरण की पॉलिसी जारी की है दिनांक 5 फरवरी से ऑनलाईन पोर्टल से लागू हो गयी है। ये पॉलिसी वर्ष 2025-26 से 2028-29 तक नवीनीकरण हो रही है। उक्त नवीनीकरण मे यह स्पष्ट नही है कि केाई ठेकेदार एक पर्स या उसके बाद नवीनीकरण के लिए पाबन्द है या स्वेच्छा से आगामी वर्षो के लिए स्वतंत्र है। जिले के सभी ठेकेदारो के मन मे भय है कि आगामी वर्षो मे यदि दुकान लाभकारी नही रहती हाते हुए भी हमारे गले की घंटी बन जाएगी जिसमें ठेकेदारों के बर्बाद होने की सम्भावना है। ठेकेदार युनियन ने विगत वर्षो से चली आ रही मांगो को भी स्पष्ट करने का आग्रह किया है जिसमें पुरानी पेनेल्टीयॉ माफ करने का समय को 11 बजे तक करने, 10 कमरों की होटल मे बार देने, कलस्टर व्यवस्था को समाप्त करने, पुलिस हस्तक्षेप, गारन्टी, त्रैमासी करने और वर्तमान गारन्टी पर ही दुकानें रिन्युवल करने आदि समस्याएॅ हैं। उक्त समस्याओं का निराकरण किये जाने बाबत ज्ञापन सौंपा। जिससे सभी निडर होकर नवीनीकरण करा सकें जो राज्यहित हो।
ज्ञापन सौपने वालो मे जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सुहालका, जिला उपाध्यक्ष विजय खटीक, संगठन महामंत्री श्यामसिंह हाडा, संरक्षक भगवानसिंह, गजेन्द्र सिंह, मिठूलाल चौधरी, भैरूलाल टांक, भूपेन्द्रसिंह, रविन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र मेवाडा आदि मौजूद थे।
