जिला कलक्टर आलोक रंजन की नवाचारी पहल - राजकीय विद्यालयों में (सीएसआर) से लगाये जायेंगे सोलर पैनल

जिला कलक्टर आलोक रंजन की नवाचारी पहल - राजकीय विद्यालयों में (सीएसआर) से लगाये जायेंगे सोलर पैनल
X

चित्तौड़गढ़। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा चित्तौडगढ प्रमोद कुमार दशोरा ने बताया जिला कलक्टर आलोक रंजन की नवाचारी पहल के अन्तर्गत राजकीय विद्यालयों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बिजली खर्च शून्य एवं सतत् पोषणीय पर्वारणीय विकास को बढ़ावा देने के लिए जिले के समस्त राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सोलर पैनल स्थापित किये जाने के लिए राजस्थान परमाणु बिजली घर रावतभाटा, हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड पुठौली, वण्डर सीमेंट वक्र्स निम्बाहेडा, जे. के. सीमेंट वक्र्स लिमिटेड निम्बाहेडा, नूवोको सीमेन्ट लिमिटेड भावलिया, आदित्य बिरला सीमेंट वक्र्स लिमिटेड सावा, बिरला सीमेंट वक्र्स चन्देरिया, अजीमप्रेमजी फाउण्डेशन चित्तौड़गढ़, पीरामल फाउण्डेशन चित्तौड़गढ द्वारा अपेक्षा की गई है कि जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करते हुए सोलर पैनल स्थापना हेतु सामाजिक सरोकार के तहत आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

इसी क्रम में बिरला कार्पोरेशन लिमिटेड इकाई ने चन्देरिया में शिक्षा सारथी कार्यक्रम अन्तर्गत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय चन्देरिया में 5 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित कर दिया गया है। इस सकारात्मक पहल से कि विद्यालय के कक्षा कक्ष जगमगायेंगे तथा सतत् रूप से पाठ्यक्रम पूर्ति के साथ सूचना प्रौद्योगिक, व्यावसायिक शिक्षा की विभिन्न ट्रेड के विद्यार्थी शिक्षण प्रशिक्षण पूर्ण कर पायेंगे। जिला कलक्टर आलोक रंजन की इस नवाचारी पहल में एसएमसी के सदस्यों, विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक तथा विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया। इस प्रयास के चलते अन्य कम्पनियों ने भी शिक्षा विभाग से सौलर पैनल हेतु प्रस्ताव मांगे है।

Next Story