छात्रा चार्वी हिण्डोन सिटी में होगी सम्मानित

छात्रा चार्वी  हिण्डोन सिटी में होगी सम्मानित
X

आकोला। केपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल आकोला की आठवीं कक्षा की विद्यार्थी चार्वी पिता नितिन पोखरना को अध्यात्म परिवार द्वारा आयोजित एवं शिक्षा विभाग द्वारा समर्थित निबंध प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 16 फरवरी को हिण्डोन सिटी में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय डायरेक्टर जितेन्द्र कुमार सहलोत ने बताया कि श्री आध्यात्म परिवार द्वारा भगवान महावीर के 2550 वे निर्वाण वर्ष के उपलक्ष्य में राजस्थान राज्य में कक्षा 6 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए "प्रभु महावीर का जीवन एवं उपदेश" विषयक निबंध स्पर्धा का आयोजन 7 दिसंबर को किया गया था। जिसमें केपीएस विद्यालय की छात्रा चार्वी पोखरना ने चित्तौड़गढ़ जिले में सभी विधार्थियो में से प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब छात्रा को 16 फरवरी को हिण्डोन सिटी में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 10000 रुपए की प्रोत्साहन राशि, मेडल एवं सर्टिफिकेट से नवाजा जाएगा। विद्यार्थी की तैयारी में उसकी माताजी रेखा पोखरना एवं विद्यालय एकेडमिक डायरेक्टर प्रेरणा जैन का सहयोग रहा। इस अवसर पर विद्यालय प्रार्थना सभा में भी छात्रा का सम्मान किया गया।

Next Story