चाकुड़ा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

चाकुड़ा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
X

आकोला। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चाकुड़ा में एडीसी एवं सीडीईओ चित्तौड़गढ़ प्रमोद कुमार दशोरा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। दशोरा द्वारा कक्षा 10- 12 वीं बोर्ड परीक्षार्थियों से परीक्षा संबंधित चर्चा की गई एवं उन्हें संम्बलन प्रदान किया गया। साथ ही भविष्य निर्माण एवं सद्आचरण एवं सदचरित्र पर भी जोर दिया गया। इस दौरान शाला प्रभारी सुरेन्द्र सिंह मीणा, सुरेन्द्र सिंह राजपूत राजेश घूमरिया, मगनीराम माली, बद्री लाल वैष्णव, गोवर्धन सुखवाल विद्यालय स्टाफ उपस्थित था।

Next Story