सीएम भजनलाल शर्मा आज चित्तौड़गढ़ में

X
By - मदन लाल वैष्णव |10 Feb 2025 1:20 PM IST
चित्तौड़गढ़ । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज चित्तौड़गढ़ के दौरे पर है। मुख्यमंत्री राज्य और केंद्र की महत्वकांक्षी रामजल सेतु परियोजना के तहत श्रीपुरा में बनने वाले ब्राह्मणी बैराज और सेडल डेम केनाल के लिए सेडल डेम में जल संसाधन विभाग का प्रजेटेंशन देखेंगे और अधिकारियों से परियोजना की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री ब्राह्मणी नदी का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे।
जानकारी के मुताबिक सीएम भजनलाल सबसे पहले चित्तौड़गढ़ के मातृकुंडिया पहुंचेंगे। जहां पर तेजाजी, महादेवजी और पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद श्री पशुपतिनाथ महादेव नवनिर्मित मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम राणा प्रताप सागर डेम पहुंचेंगे। जहां पर विजिट के बाद सेडल डेम रावतभाटा पहुंचेंगे।
Next Story
