चित्तौडगढ़ जिले में पुस्तकालय प्रभारी शिक्षकों का प्रशिक्षण

चित्तौडगढ़। राज्य के सरकारी विद्यालयों में प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को पुस्तकालय के माध्यम से आनंद के साथ पढ़ने की आदत की विकास करने के उद्देश्य से जिले में चयनित 101 विद्यालयों के पुस्तकालय प्रभारीध्शिक्षकों के दो.दो दिवसीय प्रशिक्षण मॉडल बाल पुस्तकालय मगारावि प्रेमनगर चित्तौडगढ़ में 5 से 8 फरवरी 2025 तक एवं 10 और 11 फरवरी 2025 तक राउमावि स्टेशन गंगरारए गंगरार में आयोजित किया गया । यह प्रशिक्षण राजस्थान स्कूल पुस्तकालय संवर्धन परियोजना के अंतर्गत शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार की राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद एवं टाटा ट्रस्ट् की सहयोगी संस्था सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस जयपुर के मध्य राज्य में प्राथमिक कक्षाओं के लिए स्कूल पुस्तकालयों के संवर्धन एवं उपयोग को बढ़ावा देने के लिए साझा सहमति पत्र एमओयू अंतर्गत आयोजित किया गया । परियोजना के अंतर्गत राज्य के विद्यालयों में जीवंत एवं सक्रिय पुस्तकालयों की स्थापना एवं पुस्तकालयों की गुणवत्ता में सुधार के माध्यम से शिक्षक.शिक्षार्थी एवं पाठक समाज को लाभान्वित करने की एक पहल की जा रही है ।
पुस्तक संस्कृति का संबंध बौद्धिक स्वतंत्रता और आनंद के लिए पढ़ने की संस्कृति से है जिस समाज में पुस्तकालय संस्कृति.संपन्न होगा उसमें प्रजातांत्रिक मूल्य अधिक प्रखर होंगे।श् यह बात पर विशेष पुष्टि करते हुए गंगरार ब्लॉक के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश व्यास ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत राज्य में पुस्तकालयों के माध्यम से बच्चों को समझ के साथ पढ़ने, आनंद के साथ पढ़ने का समर्थन और पठन संस्कृति के लिए वातावरण निर्माण के उद्देश्य से जिला स्तरीय मॉडल बाल.पुस्तकालयों की स्थापना कर पुस्तकालय कार्य की सर्वोत्तम प्रक्रियाओं का समावेश कर एक मॉडल प्रस्तुत करने का कार्य किया जा रहा हैं ।
जिले में परियोजना के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर मॉडल लाइब्रेरी विद्यालय का चयन कर मॉडल लाइब्रेरी की स्थापना का कार्य भी हुआ है जिसमें 500 से अधिक बाल साहित्य की किताबें, रीडिंग टेबलए डिस्प्ले रैक सहित अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए गए हैं । जिले के चार ब्लॉक ;चित्तौडगढ़, भदेसर, निम्बाहेड़ा एवं गंगरार से 100 विद्यालयों का चयन कर इन विद्यालयों के पुस्तकालय प्रभारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण मॉडल लाइब्रेरी में आयोजित होते रहते है । सुगमकर्ता की भूमिका में राज्य सन्दर्भ समूह सदस्य हरमन राम, श्रीमती सुनीता शर्मा और सीएमएफ . टाटा ट्रस्ट से संभाग समन्वयक उत्कर्ष सुथार ने संभागियों को लेंडिंग कार्ड, विज्ञापन, संग्रह में विधाएं, कविताए, चित्रांकन की परख, बुक टॉक, प्रिंटरिच वातावरणए पिक्शनरीए रीड अलाउड, किताब पर प्रश्न और चर्चाए पुस्तकालय के आयामए किताबों का डिस्प्ले आदि डेमो सत्रों के माध्यम से पुस्तकालय कार्य को स्वयं के विद्यालयों में क्रियान्वित करने पर कुल 73 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया।
