युवाओं ने कब्बडी, रस्साकस्सी व एथलेटिक्स में दिखाया दम

युवाओं ने कब्बडी, रस्साकस्सी व एथलेटिक्स में दिखाया दम
X

चित्तौड़गढ़ । भदेसर उपखंड के धीर जी का खेड़ा विद्यालय ग्राउंड में ब्लॉक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता नेहरू युवा केंद्र एवं मेरा युवा भारत, चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित की गई, जो कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के स्वायत्तशासी शासी संस्थान हैं। इस आयोजन का संचालन जिला युवा अधिकारी सुमित यादव के निर्देशन में किया गया तथा अध्यक्षता सत्यनारायण सुखवाल ने की।

प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कबड्डी में भवनाथ की खेड़ी विजेता रही और भालुंडी उपविजेता रही। रस्साकशी में पोटला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि धीरजी का खेड़ा उपविजेता रहा। 100 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) में लक्ष्य सुखवाल प्रथम, करणगिरी द्वितीय और वीरेंद्र सिंह देवड़ा तृतीय स्थान पर रहे, वहीं 100 मीटर दौड़ (महिला वर्ग) में संजना सुथार ने पहला स्थान प्राप्त किया, संजू गाडरी दूसरे और नेहा कंवर तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) में लक्ष्य सुखवाल प्रथम, श्रवण कंजर द्वितीय और करणगिरी तृतीय स्थान पर रहे, जबकि महिला वर्ग में फूल कंवर ने प्रथम, नीना जाट ने द्वितीय और संजू गाडरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में शारीरिक शिक्षक कमल सिंह चुंडावत, राकेश मेनारिया, गुरु सेवक सिंह तथा शिक्षक विशाल कंवर निर्णायक की भूमिका में रहे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विजेताओं को बधाई दी और खिलाड़ियों को खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया व बताया की विजेता टीम जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति एवं स्थानीय प्रशासन का विशेष योगदान रहा।

Next Story