सुथारिया खेड़ा में विधायक जीनगर का ग्रामीणों ने किया गर्मजोशी से स्वागत।

भादसोड़ा - कस्बे के सुथारिया खेड़ा (भादसोड़ा खेड़ा) में शनिवार को ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक अर्जुनलाल जीनगर का गर्मजोशी से स्वागत किया। अमरचंद सुथार के द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में विधायक जीनगर के आगमन पर डीजे, ढोल नगाड़ों के साथ दो बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, हजारीदास वैष्णव, अशोक पारलिया, सत्यनारायण शर्मा, भैरू सिंह गुढ़ा, मोहनलाल सुथार, रमेश चंडालिया, गोविंद सोनी, कन्हैया दास बानसेन, जीतमल जाट, जगदीशचंद्र तेली, रूपेश खटीक, हरिराम गाडरी, सूर्यप्रताप सिंह, रमेश वैष्णव, राधे सुथार, कैलाश गाडरी, लोकेश जांगीड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
विधायक जीनगर ने किए चामुण्डा माता के दर्शन -
इधर, विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने सुथारिया खेड़ा, भादसोड़ा स्थित चामुण्डा माता मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। मंदिर के भोपाजी हिम्मत सिंह ने विधायक जीनगर को उपरना पहनाकर स्वागत किया।
