गाडरी भाजपा जिलाध्यक्ष निर्वाचित

गाडरी भाजपा जिलाध्यक्ष निर्वाचित
X

चित्तौड़गढ़, राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष चयन के दूसरे दौर में चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से वरिष्ठ एवं संघ समर्थित कार्यकर्ता रतनलाल गाडरी को चुना गया है।

पार्टी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि चित्तौड़गढ़ संगठन चुनाव प्रभारी मंत्री जोगाराम कुमावत के समक्ष रविवार शाम चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष पद के लिये वर्तमान जिलाध्यक्ष सांसद सी पी जोशी समर्थक मिठुलाल जाट, पूर्व जिलाध्यक्ष गाडरी सहित कुल 10 पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिये नामांकन पत्र दाखिल किये। इन पर सर्वसम्मति बनाने के लिये सोमवार को सुबह जिला कार्यालय पर पार्टी की बैठक रखी गयी। बैठक में सर्वसम्मति बनाने के लिये दोनों गुटों से चर्चा की गयी और आखिर में चुनाव अधिकारी श्री कुमावत ने जिलाध्यक्ष जाट एवं चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह की उपस्थिति में रतनलाल गाडरी के नाम की घोषणा की।विस्तृत समाचार के लि

Next Story