मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने इंद्रेश कुमार जी का जन्मदिन मनाया
,चित्तौड़गढ़ (राजेश जोशी) । शहर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सेवा के राष्ट्रीय संरक्षक मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार का 77 वा जन्मदिन मनाया गया इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने हर्षो उल्लास के साथ इंद्रेश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा तथा जरूरतमंद परिवारों को भोजन वितरण किया ।इंस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक आबिद शेख के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा जरूरतमंद परिवारों में भोजन का वितरण किया गया इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय संयोजक आबिद शेख ने कहा कि इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में वर्ष 2002 से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सेवा देश में भाईचारे के लिए कार्य कर रहा है सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे इसके लिए देशभर में कई आयोजन आयोजित किए गए देश में संघ एवं मुसलमानों के बीच में जो भ्रांतियां फैलाई गई है उनको दूर किया गया इन भ्रांतियां को मिटाने का प्रयास किया गया तथा उसमें सफलता भी हाथ लगी है उनके 77 में जन्मदिन के अवसर पर उनके दीर्घायु उम्र की कामना के लिए केक काटकर जरूरतमंद लोगों को भोजन का वितरण किया गया उन्होंने बताया कि हिंदू मुस्लिम एकता के एक जनक के रूप में इंद्रेश कुमार ने देश को नई दिशा दी है उन्होंने इस अवसर पर देशवासियों से अपील की है कि हमारा मुल्क प्यार मोहब्बत एकता का पैगाम देने वाला है गंगा जमुनी तहजीब का मुल्क रहा है उन्होंने कहा कि देश में एकता बनी रहे इसके लिए वह हमेशा कार्य करते रहेंगे उन्होंने कहा कि वतन की मोहब्बत ही इनाम का एक हिस्सा है यह पैगाम हम देशभर में लोगों को बता रहे हैं तथा देश पर से मुस्लिम परिवारों में संघ के प्रति विश्वास जगह है. राष्ट्रीय संयोजक आबिद शेख, जिला सहसंयोजक जुल्फिकार छिपा, संगठन मंत्री फैजान छिपा, प्रवक्ता मुबारक हुसैन कुरैशी, जिला सहसंयोजक मोहम्मद उमर,बादशाह , सलाहकार हाजी रफीक मोहम्मद शेख रिटायर्ड डीएफओ नदीम अहमद शेख एहसान कुड़ी साबिर हुसैन शाहरुख मंसूरी अनस छिपा खुर्शीद नीलगर मोहम्मद हुसैन कुरैशी मोहम्मद खालिद ओवैस अहमद मोहम्मद हारुन छिपा राकेश कुमार किशन सालवी फरीद अहमद सोनू शेख अब्दुल गनी कुरैशी अब्दुल शकील अहमद मंसूरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे
