जिला प्रमुख अहीर के मुख्य आतिथ्य में हुआ विदाई समारोह का आयोजन

निम्बाहेड़ा।
निम्बाहेड़ा उपखण्ड की फलवा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलवा में गुरुवार को कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा हेतु विदाई समारोह जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। सममरोह में ग्राम पंचायत फलवा के प्रशासक भोपराज टांक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पीईईओ लालचंद मीणा ने की।
इस अवसर पर जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर ने विदाई समारोह के अवसर पर विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित रखकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए। अहीर ने सभी विद्यार्थियों को मोबाइल एवं इंटरनेट का उपयोग अपनी शिक्षा सामग्री ग्रहण करने के लिए करते हुए कम से कम प्रयोग करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम को प्रशासक टांक ने भी सम्बोधित किया। समारोह में सर्वप्रथम पीईईओ लालचंद मीणा द्वारा अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह में प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सोनी ने विद्यार्थियों को परीक्षा समय में क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिये तथा परीक्षा नियमों की जानकारी देते हुए कक्षा 11 वीं के विद्यार्थियों द्वारा किए गए इस आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विजय आमेटा, विशाल आमेटा, विद्यालय के व्याख्याता राजेश सुथार, दिनेश कुमार कुमावत, मोहनलाल जाट, सुखपाल रावल, व.अ. मंजुला जैन, अध्यापक सुनील पाटीदार, मांगीलाल रेगर, किशोर कुमार गौड़, मुल्तानाराम, लिपिक फिरोज मोहम्मद शेख, बाबूलाल कुमावत, पंचायत शिक्षक सुभाष भट्ट, जगन्नाथ गायरी, नरेंद्र कुमार आमेटा तथा गेस्ट शिक्षक नरेंद्र कुमार भट्ट व चिराग जैन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 वीं की छात्रा आईस जैन ने किया।
