सुथारिया खेड़ा से अमरपुरा मार्ग पर सड़क निर्माण की मांग

सुथारिया खेड़ा से अमरपुरा मार्ग पर सड़क निर्माण की मांग
X

भादसोड़ा । सुथारिया खेड़ा के ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण की मांग की। दुर्गाशंकर सुथार, अमरचंद सुथार, राधे सुथार, प्रहलाद जांगीड़, रोशन लाल सुथार आदि ग्रामवासियों की ओर से दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि सुथारिया खेड़ा, भादसोड़ा से अमरपुरा मार्ग कच्चा होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती हैं। उक्त 4 किमी लंबाई के मार्ग पर डामरीकरण सड़क निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।

Next Story