जिला चिकित्सालय निम्बाहेड़ा के पीएमओ पद पर डॉ. राघव सिंह की नियुक्ति

जिला चिकित्सालय निम्बाहेड़ा के पीएमओ पद पर डॉ. राघव सिंह की नियुक्ति
X


निम्बाहेड़ा।

राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (ग्रुप 2) के संयुक्त शासन सचिव निशा मीना ने आदेश जारी कर जिला चिकित्सालय निम्बाहेड़ा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) के पद पर डॉ. राघव सिंह की नियुक्ति है। डॉ. राघव सिंह अपनी संभवतः नई जिम्मेदारी शनिवार को संभालेंगे। उनकी पीएमओ पद पर नियुक्ति से जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। चिकित्सा विभाग के द्वारा जिला चिकित्सालय निम्बाहेड़ा में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। स्थानीय चिकित्सालय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने डॉ. सिंह की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में जिला चिकित्सालय की सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी।

Next Story