डॉ.अम्बेडकर जयन्ती को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय

चित्तौड़गढ़ 23 फरवरी
चितौडगढ 14 अप्रेल 2025 को डॉ.अम्बेडकर जयन्ती को लेकर आज बैठक बैठक नेहरू पार्क मे रखी गयी।
एससी/एसटी महासभा के जिला संयोजक रामेश्वर बैरवा ने बताया कि एससी/एसटी महासभा के तत्वाधान में बैठक मे समस्त एससी/एसटी के पदाधिकारी एवं अनुसूचित जाति जनजाति के अग्रिम संगठनों के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता इस बैठक में महत्वपूर्ण विचारों पर मंथन करते हुए निर्णय लिया है।
सर्वप्रथम डॉ. भीमराव अम्बेडकर मूति स्थल किलारोड पर फूल मालाओ से एवं पूरे अम्बेडकर सर्कल पर लाईटो एवं जय भीम के नीले झण्डों से सजावट की जाएगी साथ साथ पूरे चितौडगढ शहर मे पूरे चौराहों पर जय भीम के झण्डे एवं लाईटिंग से सजावटी जाएगी। पूरे शहर मे 200 से अधिक प्रवेश द्वार लगाये जावेगे। तथा प्रातः 7ः30 से 09 बजे तक का माल्यापर्ण का कार्यक्रम रहेगा उसके पश्चात रेली के साथ कार्यकम की शुरूआत किला रोड से की जाएगी जिसमें मुख्य आकर्षक इस बार अलग बाबा साहेब की प्रतिमा पर आकर्षण का केन्द्र रहेगा व बाबा साहब की जीवनी पर आधारित झांकी एवं 51 फीट लम्बे बांस पर जय भीम ध्वज जो नेजा के रूप मे रेली के आगे चलेगा एवं 5 घोडे जिस पर 5 भीम सैनिक नीलेरंग से रंगे हुए एवं 5 लडकियॉ नीले रंग के कपडे पहने हुई व साफा बंधी हुई घोडे एवं उॅट पर रेली मे आगे चलेगे। साथ मे 2 रथ होगें जिसमें बाबा साहब की एक बहुत बडी तस्वीर तथा एक रथ मे हु-ब-हु बाबा साहेब जो संविधान की पुस्तक हाथ मे लेते हुए एक पुरूष को झांकी मे खडा किया जाएगा। एक बैण्ड और एक डीजे उस रेली मे आगे साथ चलेगें।
