कब्बडी में गंगरार व रस्साकस्सी में भदेसर टीम रही विजेता

कब्बडी में गंगरार व रस्साकस्सी में भदेसर टीम रही विजेता
X



चित्तौड़गढ़, – युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के स्वायत्तशासी निकाय नेहरू युवा केंद्र एवं मेरा युवा भारत, चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर से प्रतिभावान खिलाड़ियों ने भाग लिया और विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरु युवा केंद्र, चित्तौडगढ से लेखाकार कुलदीप प्रजापत, ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी राम रतन गुर्जर उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन और टीम वर्क का भी प्रतीक हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को अपने खेल कौशल को निखारने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि एवं निर्णायक मंडल के रूप में कमल सिंह चुंडावत, नारायण जी, मधुसूदन वर्मा, मनीष सिंह, सूर्यवीर सिंह, गुरसेवक सिंह, गोपाल सिंह एवं जितेंद्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखते हुए विजेताओं का चयन किया। कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में गंगरार की टीम विजेता रही, जबकि भदेसर उपविजेता रहा। वहीं, रस्साकस्सी प्रतियोगिता महिला वर्ग में में भदेसर विजेता और गंगरार उपविजेता रहे। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया। दौड़ प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार रहे 100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में सागर गुर्जर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, लक्ष्य सुखवाल द्वितीय और महेश दास तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में दिव्या तेली ने पहला स्थान हासिल किया, संजना सुथार दूसरे और कोमल गुर्जर तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में सागर गुर्जर ने अपनी गति और कौशल का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, बब्लू सिंह दूसरे और लक्ष्य सुखवाल तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में संजना सुथार विजेता बनीं, फूल कंवर उपविजेता और नीना जाट तीसरे स्थान पर रहीं विजेता व उपविजेता टीम को नेहरु युवा केंद्र द्वारा मोमेंटो , खेल सामग्री व मायभारत ब्रांडेड टी शर्ट व कैप वितरण की गयी ।

इस अवसर पर केंद्र भरत बारेठ, शांतिलाल जाट एवं अन्य कई खिलाड़ी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रतिभागियों की हौसला-अफजाई की। खेलों के प्रति युवाओं के बढ़ते उत्साह को देखते हुए आयोजनकर्ताओं ने भविष्य में भी ऐसे प्रतियोगिताओं के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई। इस सफल आयोजन ने जिले के युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Next Story