सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती कैंप

चित्तौड़गढ़। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल प्लेसमेंट के संयुक्त तत्वाधान में चित्तौड़गढ़ जिले के ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती कैंप 27 फरवरी 2025 से विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगा, जिसमें गंगरार पंचायत समिति में पहला कैंप 27 फरवरी को होगा।

कैंप की तिथियाँः

27 फरवरी को पंचायत समिति गंगरार, 1 मार्च को कपासन, 2 मार्च को बड़ी सादड़ी, 3 को निंबाहेड़ा, 7 को चित्तौड़गढ़ पिछोर, 8 मार्च को पंचायत चित्तौड़गढ़ में कैंप आयोजित किए जाएंगे।

योग्यता एवं आवश्यकताएँः

सुरक्षा जवान हेतु 10वीं कक्षा पास, आयुः 19 से 40 वर्ष, लंबाई 167.5 सेमी. शारीरिक फिटनेस आवश्यक है। सुरक्षा सुपरवाइजर हेतु शैक्षिक योग्यता 12वीं कक्षा पास, आयुः 21 से 37 वर्ष, लंबाईः 170 सेमी. एवं शारीरिक फिटनेस आवश्यक है।

कैंप में भाग लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ः

10वीं और 12वीं की अंक तालिका, 2 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड।

मासिक वेतनः

सुरक्षा जवान हेतु 14 हजार से 18 हजार एवं सुरक्षा सुपरवाइजर हेतु 16 हजार से 22 हजार तक वेतन दिया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया के बाद, चयनित अभ्यर्थियों को सुरक्षा ट्रेनिंग दी जाएगी और सफलतापूर्वक प्रशिक्षण के बाद 65 वर्ष तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार के अधीन विभिन्न प्रतिष्ठानों में काम करने का अवसर मिलेगा, जिनमें बैंक, सरकारी स्थल, उद्योग आदि शामिल हैं।


Next Story