सर्वेश्वर मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया

चित्तौड़गढ़ . भगवान शिव व पार्वती (शक्ति)के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि स्थानीय हर्षनगर स्थित सर्वेश्वर मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया। संरक्षक लक्ष्मीनारायण डाड ने बताया कि इस अवसर पर भोलेनाथ का पं.बबलू शर्मा के निर्देशन में गंगा जल चन्दन पुष्प दूध आदि से चार प्रहर अभिषेक किया गया ।माता पार्वती को सौभाग्य चिन्ह के रूप में चूड़ियां मेंहदी हल्दी साड़ी अर्पित की गई। सर्वेश्वर भजन मंडली द्वारा ओम् नमः शिवाय के जाप के साथ भोलेनाथ के भजन सुनायें गये। आरती के बाद सैंकड़ों दर्शनार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्था में पुजारी हीरालाल वैष्णव रमेश चंद्र सोनी राजेन्द्र आगाल मुकेश कुमार माथुर रमेशचन्द्र दशोरा सुनिल काबरा महावीर प्रसाद जोशी रणवीर सिंह राठौड़ सुनिलकलंत्री आदि का सहयोग रहा। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद लढ़ा ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट का राजस्थान सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाया जा चुका है तथा मंदिर के वैकुंठ द्वार निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
