होली चातुर्मास की तैयारियां शुरू

चित्तौड़गढ़ BHNश्रमण संघ चित्तौड़गढ़ अध्यक्ष किरण डांगी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल होली चातुर्मास की विनती के लिए निंबाहेड़ा पहुंचा और गुरुदेव के समक्ष होली चतुर्मास की विनती प्रस्तुत की गुरुदेव ने श्रीसंघ की विनती को स्वीकार करतेहुए खातर महल में होली चातुर्मास की स्वीकृति प्रदान की जिससे चित्तौड़ जैन समाज मे हर्ष की लहर है ।श्रमण संघ अध्यक्ष किरण डांगी के सानिध्य में आगामी चितौड़गढ़ होली चातुर्मास की भव्य तैयारियां शुरू कर दी गई

उत्तर भारत प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव भण्डारी पदमचन्द्र म सा०, उत्तर भारत प्रवर्तक श्रुताचार्य वाणी भूषण पूज्य गुरुदेव अमर मुनि म०सा ,युग प्रधान चतुर्थ पठधर ध्यानयोगी शिव मुनि म सा के उप प्रवर्तक प्रज्ञा पुरुषोत्तम डा० सुब्रत मुनि म सा के सुशिष्य ध्यान योगी आगम ज्ञाता विकसित मुनि जी म सा एंव नवकार मंत्र आराधक वीतराग मुनि म सा ठाणा २ के की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

प्रतिनिधिमंडल में श्रमण संघ मंत्री प्रदीप बाबेल, कोषाध्यक्ष प्रदीप भड़कतिया, शीतल वेणी संघ अध्यक्ष वीरेंद्र पगारिया, श्री जैन दिवाकर संगठन अध्यक्ष राजेश सेठिया, संरक्षक अशोक छाजेड़ ,मीरा नगर श्रीसंघ अध्यक्ष लक्ष्मी लाल लोढ़ा सहित कई श्रावक उपस्थित थे।

Next Story