अफ़ीम की फसल पर सफेद मस्सी का प्रकोप, किसान चिंतित

X
By - vijay |5 March 2025 12:28 PM IST
चित्तौड़गढ़ - क्षेत्र में इन दिनों अफ़ीम की फसल में लुवाई चिराई का काम चल रहा हैं। किसान परिवार रात दिन "काले सोने" अफ़ीम फसल की कड़ी सुरक्षा में जुटे हुए हैं। इधर, अफ़ीम की फसल में सफेद मस्सी रोग ने अफ़ीम उत्पादक काश्तकारों की चिंता बढ़ा दी है। सफेद मस्सी के कारण डोडे एवं पौधे संक्रमित होकर पीले पड़ने और सूखने लगे हैं, जिससे डोडो से अफ़ीम का दूध स्राव होना बंद या कम होने लग गया है। काश्तकारों को औसत पूरी करने की चिंता सता रही है। राधे सुथार ने बताया कि इस बार मौसम अफ़ीम की फसल के अनुकूल नहीं है। गर्मी अधिक होंने से पौधे पीले पड़ रहे हैं और सफेद मस्सी का प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं, जिसके नियंत्रण के लिए किसान दवा छिड़काव करने में लगे हैं।
Next Story
