वक़्फ़ सुधार जन जागरण अभियान के अंतर्गत बैठक का हुआ आयोजन

निम्बाहेड़ा।
भारतीय जनता पार्टी निम्बाहेड़ा कार्यालय पर वक़्फ़ सुधार जनजागरण अभियान की बैठक भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक में वक़्फ़ सुधार जन जागरण अभियान के संभाग प्रभारी हामिद शेख, जिला संयोजक एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष एम डी शेख, पंस चित्तौड़गढ़ के पूर्व उपप्रधान सीपी नामधराणी, भाजपा चित्तौड़गढ़ नगर अध्यक्ष सागर सोनी, वरिष्ठ नेता पारस पारख, डॉ. जे.एम.जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक के आरम्भ में भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी के नेतृत्व में महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, नीलेश मेहता, कमलेश बुनकर, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सलीम खान ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं उपरना ओढाकर स्वागत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री एवं सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वक़्फ़ क़ानून में संशोधन ऐतिहासिक क़दम है, जिससे पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण में नई दिशा मिली है। यह पहल मुस्लिम समुदाय के वंचित परिवारों एवं महिलाओं के सशक्तिकरण व विकास को मजबूत आधार प्रदान करेगा। अग्रवाल ने इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नगर मंडल एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से वक़्फ़ सुधार जान जागरण अभियान के अंतर्गत आमजन को जागरूक करने का आव्हान किया। बैठक को उदयपुर संभाग प्रभारी हामिद शेख ने भी संबोधित किया। बैठक में भाजपा नगर मण्डल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, समाज जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आरम्भ में प्रदेश महामंत्री एवं भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के भाजपा कार्यालय पहुंचने पर उत्साह के साथ भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा सांसद अग्रवाल का स्वागत किया गया।