चित्तौड़गढ़ महिला मोर्चा ने ऑपरेशन सिंदूर के वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

X
By - मदन लाल वैष्णव |26 May 2025 1:58 PM IST
चित्तौड़गढ़ । ऑपरेशन सिंदूर में बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु चित्तौड़गढ़ महिला मोर्चा द्वारा विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा ने कैंडल जलाकर वीरों को नमन किया।
कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ प्रधान देवेंद्र कंवर, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीना दशोरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिंपल वैष्णव, पिंकी सोमानी, जिला मंत्री संजू लड्ढा, उर्मिला चुंडावत, माया शक्तावत, भारती वैष्णव, मंजू पितलिया, ब्रज लता सुखवाल, भगवती आचार्य एवं बाण माता के पुजारी मुकेश पालीवाल सहित महिला पदाधिकारी उपस्थित रही। महिला मोर्चा द्वारा वीर सपूतों के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया और उनके बलिदान को नमन किया।
Next Story
