"वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान" के अंतर्गत केली ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत केली ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम
X



चित्तौड़गढ़, ।राज्य सरकार द्वारा संचालित "वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान" के तहत सोमवार को निम्बाहेड़ा ब्लॉक स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत केली मुख्यालय पर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम स्थित श्री बालाजी मंदिर पर महाआरती एवं पूजन-अर्चन के साथ की गई। इसके उपरांत "एक वृक्ष माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इससे पूर्व ग्रामवासियों ने सामूहिक श्रमदान कर श्री बालाजी मंदिर के पास स्थित बावड़ी की सफाई की, जिससे पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर ने की, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, अशोक जाट, राजेन्द्र सिंह शक्तावत एवं जुगलकिशोर धाकड़ सहित जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे।

इस अवसर पर तहसीलदार घनश्याम जरवार, एवीवीएनएल के सहायक अभियंता विपिन सेन, पंचायत समिति के सहायक अभियंता फतहलाल सोनी, सहायक विकास अधिकारी सत्यनारायण धाकड़, एसबीएम प्रभारी मुकेश भराड़िया, ग्राम पंचायत सचिव रामनारायण जाट, पटवारी सुनील विश्नोई, सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Tags

Next Story