ऊटी में आयोजित राज्य स्तरीय रोवर/रेंजर व स्काउटर/गाइडर साहसिक षिविर सम्पन्न

चित्तौड़गढ़ - राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के सत्र 2024-25 वार्षिक कार्यक्रम अनुसार राजस्थान प्रदेष से बाहर पाॅच दिवसीय राज्य स्तरीय

ग्रीष्मकालीन रोवर/रेंजर एवं स्काउटर गाइडर ट्रेकिंग कम साहसिक षिविर का आयोजन दक्षिण रेलवे राज्य, भारत स्काउट्स् एण्ड गाइड्स् नीलाकुरींजी कैंम्पिंग सेन्टर रेलवे स्टेषन (केटी) के पास, उलाड़ा नीलगिरी (तमिलनाडू) पर किया गया। षिविर के अन्तर्गत जिले से १३ संभागियों ने चित्तौड़गढ़ जिले का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

चन्द्र शंकर श्रीवास्तव, सर्कल आॅर्गेनाइजर (स्काउट) ने बताया कि षिविर में प्रथम दिवस

पैदल ट्रेकिंग करते हुए आसपास के रहन सहन , खान पान और फसलों का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त

कि। वहाँ के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थानों केटी रेल्वे स्टेशन , डोडा

बेटा पीक व्यू , टी फेक्ट्री , चॉकलेट फेक्ट्री , कर्नाटक गार्डन , उटी लेक , रोज गार्डन ,

मद्रास रेजिमेन्ट , आर्म्स पैलेस , सिम्स पार्क , टी गार्डन , लेम्स रॉक , डॉल्फिन नोज व्यू पॉइन्ट ,

कुन्नुर स्थित पायकरा झील , पायकरा फाल आदि कई स्थानों का भ्रमण किया । उक्त स्थानों

के भ्रमण से वहाँ के सांस्कृतिक , धार्मिक , ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त हुई ।

रोवर/रेंजर साहसिक षिविर में प्रदेष के 141 संभागियों एवं स्काउटर/गाइड षिविर मे 167

संभागियों ने सहभागिता कर तमिलनाडू के एतिहासिक, धार्मिक व दर्षनीय स्थलों का भ्रमण

कर आवष्यक जानकारी प्राप्त की ।

चित्तौड़गढ़ जिले से रोवर/रेंजर षिविर में 09 संभागी जिसमें रोवर अभय

चन्द्रवाल-61वाॅ ओपन रोवर क्रू चित्तौड़गढ़, रेंजर सुश्री रिमझिम पारीक-सुरभि ओपन

रेंजर टीम चित्तौड़गढ़, गाइडर श्रीमती आषा कुम्हार अध्यापिका - स्वामी विवेकानन्द राजकीय

माॅडल स्कूल गंगरार, श्रीमती रेखा कुमावत अध्यापिका- रा.उ.मा.वि. छापरी, कपासन, सुश्री श्रृद्धा

वैष्णव गाइडर, श्री चैतन्य टैक्नो स्कूल चित्तौड़गढ़ , सुश्री किरण भारती गोस्वामी रेंजर

लीडर - रानी कर्णावती ओपन रेंजर टीम चित्तौड़गढ़, स्काउटर श्री गोवर्धन आचार्य अ. रा.

उ.प्रा.वि. चन्द्रपुरा, चित्तौड़गढ़, श्री सुरेष कुमार टंाक, रा.उ.मा.वि. अरनिया जोषी,

निम्बाहेड़ा, श्री घनष्याम मीणा व.अध्यापक-रा.उ.मा.वि. साजनपुर, निम्बाहेड़ा एवं

स्काउटर/गाइडर षिविर में जिले के चार शिक्षकों सत्यनारायण शर्मा हिमालय वुडबैज स्काउटर

राशमी , पूरण मल तेली हिमालय वुडबेज स्काउटर व कपासन स्थानीय संघ के सचिव , शंकर लाल

भाम्बी सचिव स्थानीय संघ भदेसर , श्याम लाल मीणा कब मास्टर भदेसर ब्लॉक से सहभागिता की।

षिविर का संचालन श्री पूरण सिंह शेखावत राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) राज्य मुख्यालय जयपुर के

नेतृत्व में वरिष्ठ सर्कल आॅर्गेनाईजर (स्काउट) एल.आर. शर्मा, सी.ओ. स्काउट

बाॅसवाड़ा दीपेष शर्मा, झुन्झुनू से महेष कालावत, पाली सी.ओ. गाइड निषू कंवर

प्रषिक्षक के रूप में अपनी सेवायें प्रदान कर षिविर संचालन में सहयोग प्रदान करहे हैं। इस

उपलब्धि पर जिले के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त कर सभी को शुभकामनाये प्रदान की। इस

अवसर पर स्थानीय संघ चित्तौड़गढ़ सचिव पंकज दषोरा, राजकुमार सुखवाल, देवकी नंदन

वैष्णव, हेमंत पुरोहित, हर्षित पुरोहित, पवन माली, गाइडर शीला दषोरा, ई्फ्त बानो,

दीपिका झाला, कविता मेनारिया, रोवर रोनक लखारा, विरेन्द्र सिंह, सूरज पासवान, केवल कुमावत,

भगत भूल, निर्मल सिंह तंवर, सांवरिया लाल गुर्जर , रेंजर दिव्या मेनारिया, कल्पना मीणा, शानू

मीणा, कविता भील, सुमन खटीक आदि उपस्थित थे।

Next Story