पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत बाड़ी, गुड़ाखेड़ा एवं नरसिंहगढ़ में आयोजित हुआ शिविर

निम्बाहेड़ा।
राज्य सरकार द्वारा आमजन को विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर देने के उद्देश्य से प्रदेश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में उपखण्ड के गुड़ाखेड़ा एवं नरसिंहगढ़ ग्राम में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी निम्बाहेडा एवं प्रभारी, पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा विकास पंचोली ने की। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ग्राम पंचायत, नरसिंहगढ, गुड्डाखेडा के साथ ही बाड़ी में भी विभागवार विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन को योजनाओं लाभ दिलाया गया। शिविर में पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, ग्राम पंचायत स्तरीय शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल खटीक, तहसीलदार घनश्याम जरवार, नायब तहसील दिव्येषकान्त परमार सहित उपखण्ड कार्यालय, निम्बाहेडा एवं 16 विभागो के अधिकारी, कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर आमजन को लाभान्वित किया।
ग्राम पंचायत शिविर में पूर्व मंत्री एवं विद्यायक श्रीचन्द कृपलानी ने अपने उद्बोधन में ग्रामवासिंयों को राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओ का अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभ प्राप्त करने का आव्हान किया। इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने गुड्डाखेडा शिविर में परिवारों को भूमि के पट्टे वितरित किए, साथ ही क्षय रोग से ग्रसित रोगियों को पोषण किट भी वितरित किये। उपखण्ड अधिकारी पंचैली ने राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओ से विभाग के अधिकारियों के द्वारा ग्रामवासियों को जानकारी प्रदान कर अधिक से अधिक योजनाओ से जुडकर लाभ प्राप्त करवाने हेतु अवगत कराने के निर्देश दिए। उपखण्ड अधिकारी एवं शिवित प्रभारी ने ग्रामवासियों द्वारा प्रस्तुत अधिकांष परिवादों का तत्काल निस्तारण करते हुए एवं जिन परिवादों पर तत्काल कार्यवाही नहीं हो सकी उनको सम्बन्धित विभाग को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देशों के साथ अग्रेषित किया गया।
उपखण्ड अधिकारी एवं प्रभारी विकास पंचौली ने बताया कि 27 जून, शुक्रवार को ग्राम पंचायत कोटडीकला, बांगेडाधाटा, बडावली में प्रातः 9.30 से सायं 05.30 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें समस्त ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की लाभकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित होने हेतु आग्रह किया।
