माल्यापर्ण कर किया नवप्रवेशी का स्वागत, दानदाताओं ने वितरित की स्टेशनरी किट

चित्तौड़गढ़ । श.मे.न.सि.श.राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चित्तौड़गढ के प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बताया की राजकीय विद्यालयों में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नवीन सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया सतत् रूप जारी है। इस क्रम में स्थानीय विद्यालय के शास्त्रीनगर स्थित भवन में दिनांक 08.07.2025 को 9 नवप्रवेशी बालक-बालिकाओं का कक्षा 1 में प्रवेश पश्चात् माल्यापर्ण, तिलक, उपरणा धारण कराकर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य के अनुसार विद्यार्थियों के नामांकन एवं ठहराव में सहयोग करने वाली चित्तौड़गढ़ की स्वयं सेवी संस्था सीवीआरटी 361 द्वारा नवप्रवेशी एवं अन्य विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट एवं अल्पाहार आदि वितरित कर उनका मनोबल बढाया गया।
कार्यक्रम के सीवीआरटी 361 के पूर्व अध्यक्ष दीपक पगारिया, रौनक जैन, आयुष जैन, वैभव जैन, श्रेया पुंगलिया, आकांक्षा ईनाणी, मुस्कान ईनाणी तथा समग्र शिक्षा से हेमेन्द्र कुमार सोनी संदर्भ व्यक्ति ब्ॅैछ आदि के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वागत उद्बोधन, प्रवेश प्रक्रिया तथा विद्यालय से संबंधित जानकारी अध्यापिका अर्चना त्रिपाठी नेे व्यक्त की। कार्यक्रम में अतिथियों ने विद्यार्थियों से संवाद किया तथा पुछे गये प्रश्नों के उत्तर बताने की विद्यार्थियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। साथ ही दानदाताओं ने आश्वासन दिया कि शिक्षा संबंधित किसी भी प्रकार की आवश्यकता के लिए संस्था सदैव तत्पर रहेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी बालक-बालिकाओं को संस्था के दानदाता द्वारा 100 विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट उपहार में भेंट किये गये जिन्हे पाकर विद्यार्थियों के चेहरे प्रसन्नता से खिले उठे।
कार्यक्रम के अंत में अध्यापिका मधुबाला आगाल द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को सामग्री वितरण करने पर संस्था के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विमला चैधरी, शाहीदा परवीन, शारदा भट्ट, प्रतिभा शर्मा, हर्षा जोशी, शबीया कौसर, नंदु बाई आदि उपस्थित रहें।
