राणा पूंजा जी जयंती पर निकली शोभायात्रा का भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्वागत

निम्बाहेड़ा।
शौर्य, वीरता और पराक्रम के प्रतीक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वीर सहयोगी राणा पूंजा जी की जयंती के अवसर पर रविवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा और समाजजन शामिल हुए, पूरे नगर में देशभक्ति और वीरता का वातावरण छा गया।
स्थानीय भाजपा कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर देशभक्ति गीतों के साथ "राणा पूंजा अमर रहे, जय मेवाड़, जय मातृभूमि" के नारे गूंज उठे। शोभायात्रा में रथ पर विराजित राणा पूजा के चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा पदाधिकारी ने नमन किया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि राणा पूंजा जी ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके बलिदान और पराक्रम से आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी।
इस कार्यक्रम में भाजपा नगर महामंत्री कमलेश बनवार, नगर उपाध्यक्ष पुष्कर सोनी, जगदीश माली, लक्की आहूजा, नगर प्रवक्ता सुनील चाष्टा, नगर मंत्री कैलाश सेन, अशोक मालवीय, लोकेश सुथार, भाजयुमो के हितेश जोशी, अर्जुन सोनी, अंतरिक्ष साहू, भरत शर्मा, जयकिशन गगरानी आदि सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
