मकर सक्रांति पर्व पर सुभाष चौक पर निराश्रित जनों को करवाया निशुल्क भोजन

मकर सक्रांति पर्व पर सुभाष चौक पर निराश्रित जनों को करवाया निशुल्क भोजन
X

निम्बाहेड़ा। मकर संक्रांति पर सब्जी मंडी स्थित श्री सुभाष चौक पर श्री सुभाष सांस्कृतिक सेवा संस्थान की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवियों के सहयोग से श्री सांवलिया सेठ जी का भव्य भंडारा रखा गया, जिसमें नगर के जनप्रतिनिधियों , समाजसेवियों एवं आमजनों ने अपना सहयोग दिया।

श्री सुभाष सांस्कृतिक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस भोजन सेवा कार्यक्रम में प्रातः 10 से सायं 4.30 बजे तक हजारों लोगों ने भोजन प्रसादी का लाभ उठाया।

कार्यक्रम के दौरान ने पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचन्द कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, वरिष्ठ नेता डॉ.जे.एम. जैन, पारस पारख, सुरेश खेरोदिया, ललितप्रकाश शारदा, मोतीलाल आहूजा, वीरेश चपलोत, उमेश तोतला, गोविंद सोनी, क्रेता व्यापार मंडल अध्यक्ष नानालाल भूतड़ा, दौलत सिंह पंवार, कोतवाली पुलिस थानाधिकारी रामसुमेर मीणा, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बुनकर, नगर उपाध्यक्ष जगदीश माली, गोपाल पंचौली, लक्की आहूजा, पुष्कर सोनी, नगर मंत्री आशीष बोड़ाना, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा, शिल्पा जैन, लक्ष्मी कोठारी, लीला देवी सोनी, रानू बजाज, गिरिजा शर्मा, भाजपा नेता अशोक मालवीय, कमलेश शर्मा, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ.आशीष टांक, चिराग मंत्री, संजय शर्मा, कमलेश शर्मा, पूर्व नगर मंत्री मुकेश बम, अंतरिक्ष साहू, संजय सुराणा, श्री सुभाष सांस्कृतिक सेवा संस्थान के संरक्षक सुभाष सास्कृतिक संस्था संरक्षक संजय शारदा, विशाल सोनी, दिलीप मोदी, विमल कोठारी, श्यामसुंदर मूंदड़ा, अध्यक्ष लक्की आहूजा, पीयूष शारदा, जगदीश राजोरा, रोशन सोनी, कार्यकता मनीष अग्रवाल, हरीश माली, लोकेश बोडाणा, इंद्रमल जीवनानी, भरत माली, कैलाश सोनावा, कालू बाथरा, सागर तेली, मांगीलाल कुमावत, रतन लाल नगरिया, गणपत लाल किरोड़ीवाल, यश टेलर, राजू बाथरा, भंवर माली, कमलेश योगी, सोनू तोतला सहित अन्य पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने सेवा दी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक कृपलानी सहित अतिथियों ने भोजन परोसने के साथ ही बच्चों को टिफिन एवं महिलाओं को साड़ियां बांटी।

Next Story