एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजेश पायलट की जयंती मनाई

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजेश पायलट की जयंती मनाई
X

चित्तौड़गढ़, । महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन छात्र प्रतिनिधि युवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में किया गया, जहां उपस्थित विद्यार्थियों और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय राजेश पायलट के जीवन संघर्ष, किसान हितों के लिए किए गए कार्यों और देश सेवा में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राजेश पायलट ने सादगी, साहस और जनसेवा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाया और युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित छात्रों ने उनके सिद्धांतों पर चलने और समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में एनएसयूआई प्रदेश संयुक्त सचिव खुमेंद्र गुर्जर, अमन खान, जय पारीक, अंबेडकर छात्रावास अध्यक्ष अभिषेक सालवी, जिला महासचिव किशन खटीक, पीयूष सालवी, प्रतीक कुमावत, जगदीश खटीक, अनुज वैष्णव, हिमांशु व्यास और गौरव खटिक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। छात्राओं और छात्रों ने आयोजन को प्रेरणादायक बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों को युवाओं के लिए मार्गदर्शक बताया।

Next Story