जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में सामरी और पुरुष वर्ग में स्टेडियम टीम विजेता

चित्तौड़गढ़ | इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। 'एक जिला एक खेल' कार्यक्रम के तहत आयोजित इस स्पर्धा में 20 से अधिक टीमों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
परिणाम:
महिला वर्ग: सामरी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, चित्तौड़गढ़ द्वितीय और धीरजी का खेड़ा तृतीय स्थान पर रही।
पुरुष वर्ग: इंदिरा गांधी स्टेडियम चित्तौड़गढ़ की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। भदेसर-भालुंडी की टीम उपविजेता रही।
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। खेल अधिकारी रामरतन गुर्जर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है।
Next Story
