निम्बाहेड़ा में रामनवमी की धूम: हाथीवाला मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

निम्बाहेड़ा में रामनवमी की धूम: हाथीवाला मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
X

निम्बाहेड़ा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव 'राम नवमी' के पावन पर्व पर गुरुवार को निम्बाहेड़ा नगर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। राम चरित मानस मंडल, हाथीवाला मंदिर के तत्वावधान में आयोजित भव्य शोभायात्रा में श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

भक्तिमय माहौल और भव्य स्वागत:

शोभायात्रा का शुभारंभ हाथीवाला मंदिर से हुआ, जहाँ सुसज्जित रथ में विराजे प्रभु श्रीराम की मनोहारी प्रतिमा के दर्शनों के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। बैंड-बाजों की मधुर स्वर लहरियों के बीच निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भजन-कीर्तन करती हुई चल रही थीं। नगर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से गुजरते समय जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पारंपरिक 'गैर नृत्य' श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने उत्सव की रौनक और बढ़ा दी।

धार्मिक अनुष्ठान और उपस्थिति:

मंदिर के पुजारी मनोज शर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रातःकाल भगवान का अभिषेक एवं विशेष हवन किया गया। शोभायात्रा के पुनः मंदिर पहुंचने पर महाआरती की गई और महाप्रसाद का वितरण हुआ।

इस भव्य आयोजन में कन्हैयालाल शारदा, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष विजय आगर, संरक्षक ललित शारदा, मंडल अध्यक्ष तरुण आगर, नरेंद्र धूत, सत्यनारायण शारदा, घांसीलाल बाहेती, दिनेश शारदा, सत्यनारायण साबू, संजय शारदा, शिव नामधराणी, अमरजीत भराड़िया, सुनील जाजू, अजीत शारदा, भगवतीलाल साबू, हेमंत शारदा, कपिल नामधराणी, जुगल किशोर बाहेती सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Next Story