डाइट में बहुउद्देशीय हॉल का लोकार्पण: विधायक आक्या ने किया उद्घाटन

चित्तौड़गढ़। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) में समग्र शिक्षा अभियान के तहत नवनिर्मित स्वामी विवेकानंद बहुउद्देशीय हॉल का भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या रहे, जबकि अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार दशोरा ने की।

डाइट प्रधानाचार्य राकेश कुमार पारीक ने बताया कि इस हॉल का उपयोग विभागीय परीक्षाओं, शिक्षक प्रशिक्षण और अन्य शैक्षिक कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा। विधायक आक्या ने संस्थान परिसर में सड़क निर्माण और छात्रावास मरम्मत का कार्य शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर हर्षवर्धन सिंह, बद्रीलाल जाट, सुरेश झंवर और अनिल ईनाणी सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Next Story