खुशी पांडेय राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित

चित्तौड़गढ़। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेविका खुशी पांडेय को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया है। खुशी ने वर्षभर स्वच्छता अभियान, वस्त्र संग्रहण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. हेमेंद्रनाथ व्यास और जिला समन्वयक डॉ. संदीप ने खुशी की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।
Next Story
