मूर्तिपूजक विजयगच्छ श्री संघ निंबाहेड़ा में बहु मंडल का गठन, नई कार्यकारिणी घोषित

मूर्तिपूजक विजयगच्छ श्री संघ निंबाहेड़ा में बहु मंडल का गठन, नई कार्यकारिणी घोषित
X

निंबाहेड़ा। मूर्तिपूजक विजयगच्छ श्री संघ निंबाहेड़ा में बहु मंडल का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए समाज की सक्रिय एवं समर्पित महिलाओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

घोषित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर प्रियंका नाहर, सचिव के रूप में प्रभा नाहर तथा कोषाध्यक्ष के रूप में सपना बोडाना को नियुक्त किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्वेता बोडाना को सौंपी गई है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निधि बोडाना, पूजा नाहर, सोनम नाहर, सुनीता बोडाना एवं अंकिता बोडाना को मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य सदस्यों में सपना नाहर, ममता नाहर, प्रियंका बोडाना, कोनिश बोडाना, दिव्या बोडाना, किरण बोडाना, डिंपल बोडाना एवं दीपिका बोडाना शामिल हैं।

सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संघ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

Next Story