जिला कलक्टर ने सामुदायिक स्वच्छता परिसर का किया अवलोकन

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने मंगलवार को बेगूं पंचायत समिति क्षेत्र के गोपालपुरा बस स्टैंड स्थित सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर परिसर में की गई स्वच्छता व्यवस्था की सराहना की। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने परिसर की स्थिति का अवलोकन करते हुए सीईओ विनय पाठक एवं विकास अधिकारी बेगूं को निर्देश दिए कि परिसर के आसपास आवश्यक विकास कार्य करवाए जाएं तथा बस स्टैंड पर आने-जाने वाले आमजन के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता के साथ-साथ आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जानी चाहिए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें, साथ ही परिसर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने एवं व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के भी निर्देश दिए।

Next Story