राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

चित्तौड़गढ़ मुकेश मूंदड़ा। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के निर्देशानुसार एवं राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के मार्गदर्शन में जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार सुबह सैनिक स्कूल मैदान में अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में मैच का आयोजन जारी रहा। चार दिवसीय इस खेल महाकुंभ के दूसरे दिन मैदान खिलाड़ियों के जोश, दर्शकों की तालियों और खेल भावना से सराबोर नजर आया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया रहे। धर्मेन्द्र सिंह तंवर, फैसल खान, शकील अहमद मंसूरी, शाहिद हुसैन, रफीक खान एवं उनकी टीम ने अतिथियों का मेवाड़ी परंपरा के अनुरूप पगड़ी एवं उपरणा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया। समारोह का सजीव और प्रभावी संचालन शाहिद हुसैन ने किया। मुकाबले में जोधपुर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जयपुर को 2-0 से पराजित किया। झुंझूनु एवं राजसमंद के मध्य खेले गए मुकाबले में झुंझुनु ने 2 गोल से विजय प्राप्त की। उदयपुर ने सीकर को 3-1 से, अजमेर की टीम ने संगठित खेल का परिचय देते हुए पाली को 1-0 से शिकस्त दी, भीलवाड़ा ने अलवर को 1-0 से, कोटा ने नागौर को 5-0 से हराया। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें 500 से अधिक खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि यहीं से चयनित प्रतिभावान खिलाड़ी राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो इसी माह छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता को सफल एवं निष्पक्ष बनाने में रेफरी पैनल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें कर्मवीर, यशवर्धन, भैरू, अरशद, हरीश भाटी, लोकेश, पवन, महिपाल सिंह, किशन, रिज़वान मंसूरी और अरशद खान अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शारीरिक शिक्षक एवं सहयोगी स्टाफ सुरेश चंद्र नायक, मोहम्मद शकील मंसूरी, जगदीश समदानी, सोहनलाल मेघवाल, राधेश्याम तेली, अख्तर खान, कमलेश कुमार, मोहित दीवान, कमलेंद्र सिंह, कमलेश जाट, गोविंद सिंह एवं मोहम्मद आरिफ मंसूरी भी प्रतियोगिता को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
