प्रवेश महोत्सव का शुभारंभ, प्रचार वाहन रवाना एवं पोस्टर विमोचन

प्रवेश महोत्सव का शुभारंभ, प्रचार वाहन रवाना एवं पोस्टर विमोचन
X

चित्तौड़गढ़।राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चित्तौड़गढ़ में प्रवेश महोत्सव के प्रथम चरण के अंतर्गत मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभू लाल सोमानी द्वारा प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रचार पोस्टर का भी विमोचन किया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती चंद्रकांता राठौर ने बताया की यह प्रचार वाहन चित्तौड़गढ़ शहर के साथ साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में

जाकर राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं शिक्षा संबंधी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा। अभियान के माध्यम से आमजन को सरकारी विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं—जैसे छात्रवृत्ति, ट्रांसफर वाउचर, निशुल्क साइकिल वितरण योजना तथा अन्य लाभकारी योजनाओं—की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाना एवं अभिभावकों में सरकारी विद्यालयों के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करना है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सोमानी ने विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से छात्रा गौरी सिंह को विज्ञान वर्ग में 98% अंक प्राप्त कर राज्य स्तर की मेरिट में 9वां स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही उन्होंने विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं प्रधानाचार्य को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ में भंवर कंवर तंवर, महिपाल , आशा आचार्य, लीला दशोरा, पूर्णिमा मेहता, सरोज टेलर, जगन्नाथ सिंह, झूला लोढ़ा, मुक्ता निगम, डॉ. ज्योति सुराणा, सुनील कुमार त्रिवेदी, राजकुमार बजाज, अवंतिका गर्ग, रमेश कुमार, निर्मला शर्मा, अन्तुम आशिया, मंजू मेनारिया चांदनी कोली लोकेश वासवानीएवं अमानत रानी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने इस अभियान को सफल बनाने तथा अधिकाधिक बालिकाओं को सरकारी विद्यालयों से जोड़ने का संकल्प लिया।

Next Story