विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर समझी नवकार की महिमा

निम्बाहेड़ा ।विश्व में शांति एवं सदभाव की मंगलकामना को लेकर जीतो इंटरनेशनल द्वारा विश्व भर के 108 से अधिक देशों में आयोजित विश्व नवकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय जैन दिवाकर भवन में जीतो यूनिट एवं सकल जैन समाज के संयुक्त तत्वावधान में नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जैन धर्मावलंबी श्रावक/श्राविकाओं ने प्रातः 8.01 से 9.36 बजे तक सामूहिक जाप का उच्चारण कर विश्व कल्याण की कामना की। कुल 96 मिनिट के सामूहिक जाप का मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत मानसिक शांति के साथ साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संदेश प्रसारित करना है।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने भी सम्बोधित किया।त्रिस्तुतीक संघ के मन्त्री शेरसिंह पारख ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन स्थानकवासी संघ के मन्त्री आनन्द सालेचा ने किया।
इस अवसर पर जीतो के वीरेश चपलोत, ललित पारख, सुरेंद्र मारु लोकेश राठौर, वीरेश बोड़ाना, अल्पना चपलोंत, सीमा पारख, जया सिंघवी, मंजू ढेलावत, सपना बोडाना, मोनिका पारख, डोली राठौड़ द्वारा सभी का आभार प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम में साधुमार्गी संघ के अध्यक्ष अनिल मारु, स्थानकवासी संघ अध्यक्ष पारस बोहरा, त्रिस्तुतीक संघ अध्यक्ष मनीष बाबेल, तेरापंथ अध्यक्ष बाबूलाल सिंघवी, खरतरगच्छ अध्यक्ष कमलकुमार डागा, शान्त क्रांत अध्यक्ष जसवंत बोहरा, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, जिला व्यापार प्रकोष्ठ सह संयोजक गजेन्द्र नवलखा सहित समाजजन एवं आसपास के श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अन्त में मुनि श्री द्वारा सभी को मांगलिक श्रवण कराई गई।
