सेन जयंती को लेकर बैठक एवं रक्तदान शिविर कल

चित्तौड़गढ़। सेन जयंती महोत्सव पर सेन समाज का रक्तदान शिविर एवं आवश्यक बैठक आज आयोजित होगी। श्रीधर सेन ने बताया कि 14 अप्रेल को सेन जयंती जिला स्तर पर हर्षाेल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर प्रभारी पंकज सेन के सानिध्य में एक रक्तदान शिविर कल प्रातः 10 बजे से श्री सांवलियाजी चिकित्सालय में आयोजित होगा। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने तथा तैयारियों की समीक्षा करने को लेकर समाज की आवश्यक बैठक सायं 6 बजे खरड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित होगी।

Next Story